Highlights

इंदौर

विश्व पर्यावरण दिवस पर ...70 परिवार सतत सात दिन लगाएंगे पौधे, देखरेख की भी लेंगे जिम्मेदारी

  • 05 Jun 2021

इंदौर। कोरोना की दूसरी लहर में आई ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सामाजिक संगठन प्राकृतिक छाया  देने वाले और औषधीय पौधे लगवाने के लिए पौधा रोपण कर रहे हैं।
महालक्ष्मी नगर एम आर 4 के 70 परिवारों ने इस अभियान में भागीदारी की शुरूआत की। रहवासी संघ के ठाकुर संतोषसिंह ने बताया कि इस दौरान औषधीय पौधों जैसे कढ़ी पत्ता, नीम, आंवला, अर्जुन सहजन, बेल पत्र नींबू, तुलसी, एलोवेरा तुलसी और आम के पौधे लगाएंगे। प्रत्येक परिवार ने सात दिन में सात पौधे लगाकर उनकी पांच साल तक देखरेख कर बड़ा करेंगे। करीब 450 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य की शुरआत आज आम का पेड़ लगाने के साथ हुई । ठाकुर सन्तोष सिंह के साथ रहवासी पौधारोपण में भागीदारी दे रहे व अन्य को भी प्रेरित कर रहे है।
इस दौरान कुंवर लक्ष्यराज सिंह ,रिद्धि सिंह ठाकुर, देव पंचोली ,राजेश पंचोली, राहुल बन्ना ,दीपक साहूकार, मनोज कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता ,चेतन व्यास, हेमंत जैन ,पंकज रिमझा ,आशुतोष शर्मा, पीके जायसवाल, पलाश वैद्य, आशीष जैन ,गगन मलिक, दीपक वासवानी, बीएस राजपूत, दरबार सिंह सा, हर्षित पटेल, राजीव शर्मा, राजेश सोनी ,नितिन कोदरें ,हर्षित गोस्वामी, अक्षित आदि ने भी सात दिन तक सतत पौधारोपण का संकल्प लिया।