Highlights

देश / विदेश

इराक में ईरानी ड्रोन का विस्फोटक निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैनिक की मौत, भड़के ट्रंप ने ईरान पर किए जोरदार हमले

  • 20 Jul 2026

नई दिल्ली. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को बताया कि उत्तरी इराक में एक ईरानी ड्रोन से गिरे अनएक्सप्लोडेड ऑर्डिनेंस (अविश्फोटित विस्फोटक) को निष्क्रिय करने के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैनिक घायल हो गया. इस घटना के कुछ घंटों बाद अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमलों की घोषणा की है. इसके अलावा IRGC ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना के ठिकाने पर हमला कर कई सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है.
CENTCOM के मुताबिक, 18 जुलाई को उत्तरी इराक में गिराए गए ईरानी 'वन-वे अटैक ड्रोन' (आत्मघाती ड्रोन) से मिले बिना फटे विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से नष्ट करने के दौरान सैनिक की मौत हो गई. अभियान के दौरान एक अन्य अमेरिकी सैनिक को मामूली चोटें आईं और उसका इलाज चल रहा है.
कमांड ने कहा कि परिवारों के सम्मान में औपचारिक सूचना प्रक्रिया पूरी होने तक मारे गए और घायल सैनिकों की पहचान उजागर नहीं की जा रही है. इस घटना के साथ ही लगभग 5 महीने के इस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 17 हो गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना के तुरंत बाद सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला किया है. सेंटकॉम ने बताया कि ये हमला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्ग में कमर्शियल जहाजों और नागरिकों पर हमले करने वाली ईरानी सैन्य क्षमताओं को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया है.
साभार आज तक