नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने लंबे समय से चले आ रहे ईरान, इराजयस, अमेरिका संघर्ष पर बात की है. उनका साफ कहना है कि यह युद्ध ईरान ने शुरू नहीं किया. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान ने अपने विरोधियों की उन कोशिश को नाकाम कर दिया, जिनका मकसद सैन्य दबाव के जरिए ईरान को कमजोर करना था. मसूद पेजेशकियान के मुताबिक इस मुश्किल घड़ी में भी ईरान आज एक मजूबत देश के रूप में खड़ा है.
पेजेशकियान ने शुक्रवार, 7 अगस्त को ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित एक इंटरव्यू में इन सभी मुद्दों पर बात की है. उन्होंने मुसलमानों से एकजुटता की भी अपील की. उनका कहना है कि जब मुसलमान एकजुट होते हैं, तो बाहरी लोगों की बुरी चालों और चुनौतियों का डटकर सामना कर सकते हैं. उन्होंने इस बात का दावा किया कि उनकी ओर से यह लड़ाई शुरू नहीं हुई. उनके मुताबिक युद्ध से पहले उनकी सरकार बातचीत के जरिए इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हालात धीरे-धीरे युद्ध की ओर बढ़ गए.
पेजेशकियान ने दावा किया कि उनके विरोधियों को उम्मीद थी कि देश में सैन्य दबाव और बिगड़ती स्थिति के कारण ईरान बिखर जाएगा लेकिन उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हुई. राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान अपने रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ेगा और पहले से ज्यादा मजबूत होगा.
साभार आज तक
देश / विदेश
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की अपील: "मुसलमान एकजुट हों तो नाकाम होंगी बाहरी चालें, बातचीत से हल चाहते थे हम"
- 08 Aug 2026



