Highlights

देश / विदेश

गाजियाबाद: एंबुलेंस और कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, कांवड़ खंडित होने पर दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम

  • 03 Aug 2026

गाजियाबाद। सोमवार सुबह छह बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक एंबुलेंस और कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में कांवड़ खंडित होने और ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।
यह घटना मुरादनगर थाने के पास प्रिया सिनेमा के सामने सुबह करीब 6 बजे हुई। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे नोएडा निवासी एक दर्जन से अधिक शिव भक्तों का ट्रैक्टर-ट्रॉली 108 एंबुलेंस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
कांवड़ियों का आरोप है कि एंबुलेंस की टक्कर से उनकी कांवड़ खंडित हो गई और ट्रैक्टर को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी और एसीपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने नुकसान की भरपाई की मांग पर अड़े रहे।
साभार अमर उजाला