बीजिंग। चीन के दक्षिणी इलाके में सोमवार सुबह भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। भूकंप के चलते कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। अब तक भूकंप के चलते दो लोगों की मौत हुई है और एक लापता है। कई इमारतों को खाली कराया गया है। भूकंप के चलते कई इमारतें गिर गई हैं। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और तबाह इमारतों में लोगों की तलाश की जा रही है।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
चीन में भूकंप का तांडव: दक्षिणी इलाके में 5.2 तीव्रता के झटके, कई इमारतें ढहीं, 2 की मौत
- 18 May 2026



