हैदराबाद. तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 33 वर्षीय एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने कथित तौर पर हीलियम गैस सूंघकर अपनी जान दे दी. पुलिस के मुताबिक युवक जुए की लत का शिकार था और लगातार हो रहे भारी आर्थिक नुकसान से परेशान चल रहा था. उसका शव सिद्धिपेट के एक होटल के कमरे से बरामद किया गया. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जुए में हुए नुकसान को जिम्मेदार बताया है.
पुलिस के अनुसार मृतक सिद्धिपेट जिले का रहने वाला था और हैदराबाद की एक निजी फर्म में चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से जुए की लत से जूझ रहा था. इस लत की वजह से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ. परिवार ने उसकी आर्थिक मदद करने की कोशिश भी की, लेकिन हालात इतने खराब हो गए कि उसे अपना हैदराबाद स्थित फ्लैट तक बेच देना पड़ा. इसके बावजूद वह आर्थिक संकट से बाहर नहीं निकल सका.
जांच में पुलिस को पता चला कि युवक ने आत्महत्या की पूरी तैयारी पहले से की थी. उसने हैदराबाद के बालानगर इलाके से एक हीलियम गैस सिलेंडर और उससे जुड़ा जरूरी उपकरण खरीदा. इसके बाद उसने इंटरनेट और यूट्यूब पर हीलियम गैस से आत्महत्या करने के तरीके से जुड़े वीडियो देखे. पुलिस के मुताबिक उसने एक मास्क की मदद से हीलियम गैस सूंघी और 1 अगस्त को सिद्धिपेट के एक होटल के कमरे में अपनी जान दे दी.
साभार आज तक
देश / विदेश
जुए की लत और एक कातिल खामोशी: सिद्धिपेट में हीलियम गैस सूंघकर युवा CA ने की आत्महत्या
- 06 Aug 2026



