Highlights

देश / विदेश

जापान में फिर डोली धरती: कागोशिमा में 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दहशत में लोग

  • 20 May 2026

टोक्यो। जापान के दक्षिणी हिस्से में स्थित कागोशिमा क्षेत्र में बुधवार 20 मई 2026 को 5.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. इस तेज भूकंप के कारण इलाके की कई इमारतें तेजी से हिल गईं और स्थानीय निवासियों के बीच भारी अफरा-तफरी व दहशत का माहौल बना हुआ है.
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का ये तेज झटका ओकिनावा मुख्य द्वीप के पास महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता जापानी पैमाने (0 से 7) पर 'अपर 5' दर्ज की गई. इस प्राकृतिक आपदा के तुरंत बाद प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है और न ही किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की शुरुआती खबर मिली है. अधिकारी अभी-भी पूरे प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का बारीकी से आकलन कर रहे हैं.
जापान अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-संभावित देशों में से एक है. कागोशिमा से पहले चार दिन पहले जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पूर्वी तट पर भी मजबूत भूकंप आया था. इस भूकंप के बाद तोहोकू इलाके में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया था और ट्रेन सेवाएं कुछ वक्त के लिए बंद कर दी गईं. हालांकि, इस प्राकृतिक घटना में भी कोई नुकसान नहीं हुआ था.
साभार आज तक