जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक भारतीय चाय किसान के अपहरण से हड़कंप मच गया है. घटना राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान इलाके की बताई जा रही है. पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय दीपांकर गोप के रूप में हुई है, जो चौलहाटी सीमा गांव के तसर पाड़ा का रहने वाला है.
दरअसल, परिवार का आरोप है कि दीपांकर को बांग्लादेशी बदमाशों ने बदले की कार्रवाई के तहत अगवा किया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले चौलहाटी सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक ने तारबंदी काटकर भारत में घुसने की कोशिश की थी. स्थानीय ग्रामीणों और BSF जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था.
स्थानीय लोगों को आशंका है कि पकड़ा गया व्यक्ति किसी सक्रिय सीमा पार तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है. इसी घटना के बाद किसान के अपहरण को कथित बदले की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
साभार आज तक
देश / विदेश
जलपाईगुड़ी: भारत-बांग्लादेश सीमा से भारतीय चाय किसान का अपहरण, बांग्लादेशी बदमाशों पर बदले की कार्रवाई का आरोप
- 10 Aug 2026



