Highlights

देश / विदेश

दूल्हे आजाद बिंद की हत्या का इंसाफ: फूलों से सजी कार में मारी थी गोली, एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश रवि यादव

  • 25 May 2026

जौनपुर। जौनपुर में शादी के लिए फूलों से सजी कार में जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की हाईवे पर गोलियों से हत्या करने के आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. हालांकि इस चर्चित हत्याकांड के दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. इस मुठभेड़ में खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर के.के. सिंह भी घायल हो गए. उनके हाथ में गोली लगी है, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी.  1 मई की शाम जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़अउर गांव में शादी का माहौल था. घर में ढोल-नगाड़े बज रहे थे. रिश्तेदार और बाराती खुशी में डूबे थे. दूल्हा आजाद बिंद फूलों से सजी कार में बैठकर बारात लेकर निकला था. आजाद की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सोनी बिंद से तय हुई थी. घर से करीब 10 किलोमीटर दूर दुल्हन का गांव था. परिवार और गांव वालों को क्या पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. बारात जैसे ही घर से करीब पांच किलोमीटर दूर हाईवे पर पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबकुछ कुछ सेकंड में हुआ. बाइक सवार बदमाश अचानक कार के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली कार की विंडशील्ड को चीरते हुए सीधे आजाद के सीने में जा धंसी. इसके बाद दूसरी तरफ से भी फायर हुआ और एक गोली उसके जबड़े में लगी.
साभार आज तक