लखनऊ। लखनऊ कैंट में एक सनसनीखेज वारदात में शराब के लिए पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने गुरुवार देर रात मां को चाकुओं से गोद डाला। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। जान बचाने के लिए मां पहली मंजिल से कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी युवक ने घर की छत से पथराव किया। देर रात डेढ़ बजे युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह नीचे टीन शेड पर गिरा और घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
मटरू मोहाल निवासी गुड्डू के मुताबिक शराब के लिए पैसे न मिलने से उसका बेटा सलमान सुबह से नाराज था। रात करीब दस बजे घर पहुंच कर उसने मां मेहरुन्निशां से मारपीटकर चाकू से उस पर कई वार किए। गुड्डू ने बेटी रूबी संग सलमान को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने उन्हें भी पीट दिया। रूबी के रोकने पर सलमान गैस सिलेंडर में आग लगा कर घर की छत पर चला गया। इसी बीच सिलेंडर में धमाका होने से रूबी बुरी तरह से झुलस गई। बेटी को आंखों के सामने जलते देख मेहरुन्निशां और गुड्डू ने मदद के लिए शोर मचाया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
लखनऊ
नशे के लिए मां को चाकू से गोदा और सिलेंडर में आग लगा कर दी बहन की हत्या

- 14 Jul 2023