Highlights

देश / विदेश

पति की हत्या में पत्नी और ममेरा भाई गिरफ्तार: गमछे से घोंटा था गला, दोनों पहुंचे जेल

  • 27 Jul 2026

वाराणसी। जौनपुर के बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार की रात हुई पल्लेदार संदीप उर्फ चंद्रीप (27) की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। संदपी की हत्या पत्नी वंदना और उसके प्रेमी राजेश ने मिलकर की थी। वंदना ने पति का मुंह दबा दिया, जबकि राजेश ने सीने पर चढ़कर नीले रंग के गमछे से उसका गला कस दिया था।
राजेश रिश्ते में वंदना का ममेरा भाई लगता है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने भलुआही बाजार में हत्या की साजिश रची थी। थानाध्यक्ष बदलापुर फूलचंद्र पांडेय के मुताबिक आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वह एक-दूसरे से चार साल से संपर्क में हैं। वंदना की शादी के बाद गजाधरपुर निवासी अविवाहित राजेश भलुआही में किराये के मकान में रहने लगा, जो उसके घर से करीब 500 मीटर दूर है।
दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते थे। वंदना की दो संतानों में से एक से राजेश बहुत लगाव रखता था। जानकारी होने पर संदीप ने नाराजगी जताई थी। इस कारण आठ-दस दिन से राजेश, वंदना से मिलने घर नहीं आता था।
साभार आज तक