Highlights

देश / विदेश

पश्चिम बंगाल में जल्द शुरू होगा डिपोर्टेशन: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का दावा- वोटर लिस्ट से हटाए गए अवैध नाम

  • 19 May 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से कथित अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का अपना इरादा साफ करते हुए, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि वोटर लिस्ट से डिटेक्शन और डिलीशन का काम पहले ही हो चुका है और डिपोर्टेशन जल्द ही शुरू होगा. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने जनगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार ने देरी की थी.
शुभेंधु अधिकारी ने कहा, "पहले हमने वोटर लिस्ट में अवैध निवासियों का पता लगाया, फिर हमने उन्हें लिस्ट से हटा दिया और अब उन्हें देश से निकालने का समय आ गया है."  हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई.
मुख्यंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, "मैं डरने वाला आदमी नही हूं, झुकने वाला आदमी नही हूं, डराने का काम करने का कोई जरुरत नही है. बीजेपी ने जो कमिटमेंट दिया है, वो पूरा करने का काम बीजेपी का सीएम करेगा. राष्ट्र प्रथम है, देश को सुरक्षित रखने का काम बीजेपी करेगी."
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने से यहां तृणमूल कांग्रेस, सीपीएम और कांग्रेस बेहद तनाव में हैं और अशांति पैदा कर रहे हैं. लेकिन, इन सबसे कहीं ज्यादा तनाव और परेशानी बांग्लादेश के लोगों, विशेषकर वहां के 'जमात' संगठन को हो रही है. उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुझे डराने की कोशिश करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं. सरकार के लिए 'नेशन फर्स्ट' यानी देश सबसे पहले है और भाजपा इस देश को पूरी तरह ठीक करने का काम करेगी.
साभार आज तक