Highlights

मनोरंजन

भस्म आरती में बेटे के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी

  • 19 Jan 2024

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल होने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने तड़के होने वाली भस्मारती में भाग लिया और भगवान के दर्शन किए। दोनों ने नंदी बाबा का ध्यान भी लगाया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार बाबा की भस्मारती में शामिल हुए हैं। उन्हे बहुत अच्छा लगा। अब वे महाकाल दर्शन करने उज्जैन हर साल आयेंगे।
विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने फिल्म एक्टर Suniel Shetty अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ 18 जनवरी को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे के साथ नंदी हाल से भस्मारती के दर्शन किए व बाबा का ध्यान भी लगाया। उन्होंने मीडिया को बताया कि वे पहली बार अपने बेटे के साथ महाकाल की भस्मआरती मे शामिल हुए हैं।
उन्होंने यहां की दर्शन व्यवस्था की भी बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि 'मुझे यहां इतना अच्छा लगा की अब में यहां हर साल दर्शन करने आऊंगा। भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ।'
साभार नवभारत टाइम्स