Highlights

देश / विदेश

मुजफ्फरपुर में हैवानियत: दोस्त की हवस मिटाने के लिए प्रेमी ने ली छात्रा की जान, चौर में मिली अर्धनग्न लाश

  • 03 Apr 2026

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में हैवान युवक ने दोस्त की हवस मिटाने के लिए प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। खुद रेप करने के बाद इंटर की छात्रा को दोस्त के साथ सेक्स करने का दबाव बना रहा था। जब प्रेमिका ने सबको बता देने की धमकी दी तो दुपट्टे के फंदे से गला घोंट दिया। सकरा थाना पुलिस ने प्रेमी सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल दिलाने के बहाने उसने प्रेमिका को घर से बुलाया था। सकरा थाना इलाके के बेझा चवर में उसकी अर्धनग्न लाश बरामद की गयी थी।
गिरफ्तार आरोपितों में प्रेमी मछही निवासी सुधीर साह का पुत्र किशन कुमार उर्फ कृष्ण और सरमस्तपुर निवासी पिंकू कुमार उर्फ पिंटू कुमार शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक, कपड़ा, दो मोबाइल और छात्रा की साइकिल भी बरामद कर ली गई है। बरामद मोबाइल छात्रा के प्रेमी का है। उसी मोबाइल नंबर से कॉल कर प्रेमी ने छात्रा को बुलाया था।
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि प्रेमी ने छात्रा को मोबाइल खरीदने की बात कहकर बुलाया था। छात्रा ने प्रेमी से एंड्रॉयड मोबाइल की डिमांड की थी। बेझा बैंक के पास लगे सीसीटीवी में छात्रा दोनों आरोपितों के साथ बाइक से बेझा चौर की तरफ जाते हुई दिखी थी। कई जगह घुमाते हुए दोनों युवक चौर में ले गए, जहां उसके साथ गलत करने की कोशिश की। इसपर प्रेमी के अलावा दूसरे युवक के होने पर विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपितों ने मिलकर छात्रा के गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर हत्या कर दी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान