लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे मुलायम सिंह यादव के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक को तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रतीक की हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से मौत की बात कही जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। चार डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रतीक के निधन की खबर से लखनऊ से लेकर सैफई तक हर कोई सन्न है। अस्पताल में परिवार और समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
डाक्टरों के अनुसार 38 वर्षीय प्रतीक यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्हें अस्पताल लाते ही मृत घोषित कर दिया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रतीक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भी प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद थोड़ा आराम मिलने के बाद घर आ गए थे।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
मुलायम परिवार में शोक की लहर: पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन
- 13 May 2026



