शामली/कांधला। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (मथुरा) के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी को जान से मारने की सनसनीखेज धमकी मिली है। आशुतोष महाराज का आरोप है कि उन्हें और उनके अधिवक्ता को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में वह मोबाइल नंबर पाकिस्तान का पाया गया है, जिससे यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय साजिश और सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहा है।
पूरा मामला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े एक कानूनी विवाद से शुरू हुआ है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। आशुतोष महाराज के अनुसार, जैसे ही उन्होंने 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पैरवी तेज की, उन्हें डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हो गया।
शुक्रवार शाम लगभग 5:53 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने सीधे तौर पर कहा कि यदि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस नहीं ली या केस की पैरवी जारी रखी, तो उन्हें और उनके वकील को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलने के तुरंत बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने '112' नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांधला थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शामली के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र प्रताप सिंह को जब इस घटना की जानकारी दी गई, तो उन्होंने तत्काल सर्विलांस टीम को सक्रिय किया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
मथुरा विवाद के बीच बड़ी गूंज: पाकिस्तान से आई कॉल, आशुतोष महाराज और उनके वकील को बम से उड़ाने की चेतावनी
- 28 Mar 2026



