महराजगंज. उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और गुस्से के खतरनाक अंजाम पर भी सवाल खड़े कर दिया है. यहां के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के नौका टोला में सोमवार को एक मामूली विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि सगे भाइयों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया.
दरअसल बड़े भाई सूरज शर्मा ने ऑनलाइन एक नया जूता मंगवाया था. तभी छोटा भाई लक्ष्मण उसे पहले पहनने की जिद करने लगा. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बहस झगड़े में बदल गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में अपना आपा खो बैठे सूरज ने पास में रखी कैंची उठा ली और छोटे भाई लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसने सिर और हाथ पर कई वार किए, जिससे लक्ष्मण लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा. इस हमले के बाद घर का माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा और परिवार के लोग सदमे में आ गए.
साभार आज तक
देश / विदेश
महराजगंज: नए जूते पहनने की जिद ने ले लिया खूनी रूप, सगे भाई ने भाई पर कैंची से किया ताबड़तोड़ हमला
- 21 Apr 2026



