नई दिल्ली। यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर तैनात मालवाहक जहाज 'एमवी अमीर1' पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच 13 भारतीय नाविकों सहित कुल 15 क्रू सदस्य फंस गए हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, जहाज के ठीक आसपास लगातार हो रहे हवाई हमलों के कारण चालक दल की जान को गंभीर खतरा है। यूनियन ने इस मामले में तत्काल मदद करने की अपील की है।
यूनियन की ओर से कहा गया है कि नाविक हर पल सीधे हमले की आशंका के खौफ में रहने को मजबूर हैं। मौजूदा हालात में चालक दल की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है और किसी भी समय स्थिति और गंभीर हो सकती है।
यूनियन ने भारत सरकार, जहाज के फ्लैग स्टेट और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। साथ ही सभी नाविकों को सुरक्षित निकालने और उनकी जल्द से जल्द स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
यूक्रेन में मिसाइल हमलों के बीच फंसे 13 भारतीय नाविक, यूनियन ने लगाई मदद की गुहार
- 29 Jul 2026



