Highlights

देश / विदेश

राजनीति में अनोखी मिसाल: बंगाल में सरकारी जमीन पर बना था BJP दफ्तर का हिस्सा, नेताओं ने खुद चलाया हथौड़ा

  • 05 Jun 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही ऐक्शन मोड में दिख रही है। उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से एक बेहद अनोखी तस्वीर सामने आई है। आमतौर पर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाले भारी विरोध और राजनीतिक ड्रामे के विपरीत यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून का पालन करते हुए एक मिसाल कायम की है। मंगलवार दोपहर को जब बीजेपी नेताओं को पता चला कि उनके पार्टी दफ्तर का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है तो उन्होंने खुद ही उसे ढहा दिया।
यह पूरा मामला हेमताबाद के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) बिस्वजीत दत्ता द्वारा जारी किए गए एक प्रशासनिक निर्देश के बाद शुरू हुआ। बीडीओ ने इलाके में सरकारी जमीन पर किए गए सभी अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को तुरंत हटाने का आदेश दिया था।
इस आदेश के बाद हेमताबाद में शालबागान के पास स्टेट हाईवे के किनारे स्थित बीजेपी के ब्लॉक कार्यालय की मापी कराई गई। जांच में सामने आया कि पार्टी कार्यालय का बरामदा सरकारी जमीन के दायरे में आ रहा था। इसके तुरंत बाद स्थानीय बीजेपी नेता ने प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय खुद ही उस हिस्से को हटाने का फैसला किया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान