मुंबई। एमपीएससी यानी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग से जुड़ी एक परीक्षा के पेपर लीक के आरोप लग रहे हैं। खबर है कि इन आरोपों के बाद भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि इससे 488 उम्मीदवार प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं सका है कि पेपर लीक हुआ था या नहीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने ऐसे आरोप लगाए थे।
पवार के आरोप हैं कि ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में पेपर लीक हुआ है। अब जब भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है, तो प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शामिल 488 उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक गया है। हालांकि, आयोग का कहना है कि अब तक इस बात को कोई सबूत नहीं मिले हैं कि पेपर लीक हुआ था। जबकि, पवार ने इस मामले में जांच की मांग की है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
रोहित पवार का MPSC पेपर लीक का दावा: भर्ती पर लगी रोक, आयोग बोला- 'अब तक कोई सबूत नहीं'
- 29 Jul 2026



