रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चर्चा है कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। मौके पर पुलिस और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। एक ही मकान में पांच लोगों की लाश मिलने की सूचना जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली , मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस पहुंची। पूरे घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। हत्या और सामूहिक आत्महत्या सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जांच करने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट्स (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उक्त चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
सामूहिक जहरखुरानी की आशंका: रायपुर में 5 लोगों की मौत का रहस्य सुलझाने में जुटी फोरेंसिक टीम
- 18 Jul 2026



