नई दिल्ली। मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी के नेता हाओबिजाम दिलीप सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सिक्रेट मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ के बाद भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
हाओबिजाम सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। मणिपुर के काकचिंग जिले में बड़ी बरामदगी की गई। बरामदगी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा, विभिन्न रंगों के बैग, एक तिरपाल, प्लास्टिक बैग और एक रेडमी 13सी मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। वह इससे पहले भी मणिपुर में हुई कुछ हिंसक वारदातों (जैसे 2018 में थोकचोम टोनी सिंह की हत्या) के सिलसिले में गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन बाद में उसे मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह दोबारा देश-विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था।
साभार नवभारत टाइम्स
देश / विदेश
सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर का वांटेड उग्रवादी नेता हाओबिजाम दिलीप दिल्ली से गिरफ्तार
- 28 May 2026



