बेंगलुरु। बेंगलुरु साउथ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी लिव-इन पार्टनर (गर्लफ्रेंड) की गोली मारकर हत्या कर दी। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद, हत्या को छिपाने के लिए उसने अपने परिवार की मदद से शव को दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नाबालिग के साथ-साथ उसके भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात 10 जुलाई को कोडीहल्ली थाना क्षेत्र के केम्पलानाथ गांव में हुई। आरोपी लड़के ने अपनी 16 वर्षीय गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर किसी दूसरे लड़के के साथ मैसेज पर बात करते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और नाबालिग ने लड़की के साथ मारपीट की। गुस्से में आकर उसने घर में रखा एक पुराना देसी कट्टा (हथियार) निकाला और अपनी गर्लफ्रेंड पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की किसी दूसरे गांव की रहने वाली थी।
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद घबराए नाबालिग ने अपने भाई और चाचा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, तीनों ने मिलकर लड़की के शव को दफना दिया ताकि पुलिस और लोगों की नजरों से इस खौफनाक जुर्म को छिपाया जा सके। हालांकि, इस वारदात का राज तब खुला जब आरोपी के चाचा ने अपने एक दोस्त को घटना के बारे में बता दिया। वहां से यह बात फैलते हुए इलाके में अफवाह बन गई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
सोशल मीडिया चैट पर मर्डर: बेंगलुरु में नाबालिग ने गर्लफ्रेंड को देसी कट्टे से भूना, राज छिपाने के लिए परिवार ने गाड़ दी लाश
- 18 Jul 2026



