नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या संसद का मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय रहें तो बहुत फलदायी साबित होते हैं। इससे देश का कल्याण और सभी जीवों की भलाई होती है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि यह मानसून और मानसून सत्र, दोनों ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्पादक साबित हों।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- मैं किसी 56 वर्षीय युवक की बात नहीं कर रहा हूं। मैं देश के उन युवा उद्यमियों की बात कर रहा हूं जिनकी औसत आयु 28 वर्ष है... वे बधाई के पात्र हैं, इसमें कोई संदेह नहीं। लेकिन ऐसी बातें, आप जानते हैं, भारत में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। विश्व में भारत की छवि सर्वत्र सम्मानित और व्यापक रूप से स्वीकार्य होती जा रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश ने पिछले महीने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून सत्र से पहले भारतीय नागरिक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था और दो दिन पहले भारत के युवा स्टार्टअप ने भी बड़ी सफलता हासिल की है।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
संसद का मानसून सत्र शुरू: PM मोदी बोले- फलदायी साबित हो सत्र, विपक्ष पर कसा तंज
- 20 Jul 2026



