हाथरस। यूपी के हाथरस में कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के कस्बा सहपऊ स्थित हनुमान टीला मंदिर के पुजारी के सिर पर देर रात भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुजारी का शव तख्त के नीचे रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान थे। शव के आसपास ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
दिलीप उर्फ चंदू लाला 51 निवासी नगला सुखराम थाना सहपऊ पिछले आठ माह से हनुमान टीला स्थित मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। रविवार की रात उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह पुजारी का शव रक्तरंजित अवस्था में तख्त के नीचे पड़ा मिला। मौके पर ईंट-पत्थर व लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस के आला अधिाकरी, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्कॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीमों ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में पुजारी के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। मृतक पुजारी के बड़े भाई प्रबल प्रताप ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीर कोतवाली में दी है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
मध्य प्रदेश
हाथरस में सनसनी: हनुमान टीला मंदिर के पुजारी की भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या, तख्त के नीचे मिला लहूलुहान शव
- 09 Jun 2026



